वीरपुर डुंडा के बंसी लाल राणा IAS कैडर में पदोन्नत, होटल एसोसिएशन ने किया सम्मान
वीरपुर डुंडा के बंसी लाल राणा IAS कैडर में पदोन्नत, होटल एसोसिएशन ने किया सम्मान
उत्तरकाशी- होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने बगोरी वीरपुर डुंडा निवासी बंसी लाल राणा का PCS कैडर से IAS कैडर में प्रमोशन होने पर जनपद में उनका स्वागत किया।

GMVN गेस्ट हाउस में स्वागत समारोह में अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूडा, सचिव सुभाष कुमाई, अशोक सेमवाल, खुशहाल नेगी ने शॉल, स्मृति, चिन्ह, माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। बहुत सरल इमानदार छवि के बंसी लाल राणा ने वीरपुर डुंडा से इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर मेरठ यूनिवर्सिटी से स्नातकोतऱ किया. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग में नायब तहसीलदार में चयन हुआ.21 वर्षो की विभिन विभागो में सेवा के उपरान्त IAS कैडर में हाल ही में प्रमोशन हुआ.
इस अवसर पर रावल हरीश सेमवाल, मेजर राजेंद्र जमनाल, शूरवीर चौहान, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, जय भगवान् पंवार, सूर्य बल्लभ नौटियाल सहित अन्य व्यक्ति शामिल रहे।
