उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे कार्यशाला का आगाज,  हैवल नदी की स्वच्छता और ‘नमामि गंगे वाटिका’ बनाने का संकल्प    

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे कार्यशाला का आगाज,  हैवल नदी की स्वच्छता और ‘नमामि गंगे वाटिका’ बनाने का संकल्प 

खाड़ी/टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में नमामि गंगे का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएफओ नरेंद्रनगर दिंगनाथ नायक, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो आनंद सिंह उनियाल, डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा, देहरादून प्रो ममता नैथानी ने किया। अतिथियों ने नमामि गंगे के कैलेण्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सीमा पांडे ने किया। इस अवसर पर नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन किया।
डीएफओ दिगांथ नायक ने नमामि गंगे में करोड़ों रुपया व्यय करने के बाद धरातल पर इसका इतना सार्थक बदलाव नहीं देखा जा रहा उसके लिए हमें अपनी सोच सामाजिक मनोवृति में परिवर्तन करने की आवश्यकता पर बोल दिया। प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल ने पॉलिथीन बैग प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की। साथ ही विलुप्त होती वन्य प्रजातियों और भौतिकवादी मनोवृत्तियों से बाहर निकलकर प्रकृति से प्रेम और उसके संरक्षण में अपना योगदान देने की बात कही। प्रोफेसर ममता ड्यूटी मैडम ने कहा कि प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है गंगा जो हमारे को स्वच्छ रखती है। जीवन दायिनी है हम मनुष्य प्रकृति से इतना कुछ पाते हैं और उसके प्रति अपना आभार अभिव्यक्त करने के लिए यदि उसकी स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते हैं तो हमें अपने नैतिक आचरण को बदलना चाहिए। अपनी आदतों में सुधार करना चाहिए। प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है हमें उसके प्रति कृतज्ञ होना चाहिए और अपने वातावरण और जल धाराओं को स्वच्छ रखना हमारा नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। फॉरेस्ट रेंजर, नरेन्द्र नगर विवेक जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना पंवार, पूर्व प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज कृष्ण सिंह रावत ने भी अपने विचार रखें।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में वेस्ट मटेरियल से बायो गैस बनाने और आसपास के क्षेत्र में पेड़ लगाने की बात करी। प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने हेवल नदी के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर हेवल नदी की पूजा अर्चना नियमित रूप से करने का सुझाव स्थानीय लोगों के सहयोग से करने पर विचार रखा और नमामि गंगे वाटिका बनाये जाने की योजना की पहल पर विचार-विमर्श रखा। छात्रवृत्ति संयोजिका डॉ. ईरा सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में स्नातक स्तर (कला संकाय) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति सम्मान योजना के तहत मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जिसमें अंशिका (बी.ए द्वितीय सेमेस्टर), तनीषा, आंचल, अंकिता असवाल (बी.ए चतुर्थ सेमेस्टर), सिमरन कोटियाल, उर्मिला, अंजली तड़ियाल (बी.ए.षष्टम सेमेस्टर), नमामि गंगे की नोडल अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मोमेंटो देकर सभी सम्मानित किया।
वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर निरंजना शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!