उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या खत्म करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या खत्म करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में चार धाम यात्रा को लेकर गंगोत्री मंदिर समिति, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, बस यूनियन, संयुक्त संरक्षण समिति, एवं समस्त पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्या को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन दिया गया.चारधाम यात्रा से जुड़े सभी ने एक स्वर में चार धाम यात्रा से सीमित संख्या को पूर्णत् समाप्त करने की मांग रखी।

 

 

इसके अलावा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा, उसके मरम्तिकरण के लिए BRO के खिलाफ आवाज उठी। चार धाम यात्रियों को यात्रा मार्गों पर विभिन्न पुलिस बैरियर पर ना रोका जाए, बेर्रिएर हटाए जाए गंगोत्री से गोमुख ट्रैकिंग पर डेढ़ सौ से अधिक बढ़ा कर पर्यटकों के लिए खोला जाए।यात्रा के समय हिना बेर्रिएर में स्थानीय टैक्सी वालों को अनावश्यक ना रोका जाए. व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।इन सभी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को अवगत करवाया गया कि उपरोक्त मांगे न मानें जाने पर 25 अप्रेल को चार धाम यात्रा को बंद किये जाने की मांग सुलग रही हैं.

 

 

इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूडा, सचिव सुभाष कुमाई, अध्यक्ष संयुक्त संरक्षण समिति अशोक सेमवाल, बस यूनियन गजेंद्र रावत,शैलेश सेमवाल,अजय पुरी,कुशाल नेगी, अनिल नौटियाल,रमेश सेमवाल, कुशाल नेगी, सुरेश राणा, धीरज सेमवाल, कलम सिंह राणा, बलवंत राणा, टैक्सी यूनिन अध्यक्ष आनीष नेगी, चंद्रवीर रावत, सहित समस्त पर्यंटन से जुड़े व्यक्ति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *