उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी में फिर लौटी बर्फबारी: गंगोत्री-यमुनोत्री की वादियों ने ओढ़ी सफेद चादर, पर्यटकों के चेहरे खिले

उत्तरकाशी में फिर लौटी बर्फबारी: गंगोत्री-यमुनोत्री की वादियों ने ओढ़ी सफेद चादर, पर्यटकों के चेहरे खिले

 

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी जनपद में स्थित गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे पूरे जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और सर्दी का अहसास फिर से बढ़ गया है।

एक सप्ताह पहले जहां हल्की गर्मी महसूस की जा रही थी, वहीं अब निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश और ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी ने तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। विशेष रूप से गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में ताजा बर्फ जमने से पहाड़ों की वादियां सफेद चादर से ढक गई हैं, जो पर्यटकों के लिए रोमांच और आकर्षण का केंद्र बन गई हैं।

बदलते मौसम से जहां आमजन को सर्दी का एहसास हो रहा है, वहीं बागवानी और कृषि से जुड़े किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है, क्योंकि सेब सहित अन्य नगदी फसलों के लिए यह बर्फबारी लाभदायक मानी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पर्याप्त बर्फबारी से मिट्टी की नमी बनी रहती है और कीटों का प्रकोप कम होता है, जिससे आगामी सीजन में बेहतर उत्पादन और अच्छी फसल की उम्मीद मजबूत हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *