उत्तरकाशीउत्तराखंड

ग्राम झाला बना पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी मॉडल, हर माह 15 तारीख को मनाया जाता थैंक यू नेचर दिवस 

.
ग्राम झाला बना पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी मॉडल, हर माह 15 तारीख को मनाया जाता थैंक यू नेचर दिवस 

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी के  ग्राम पंचायत झाला में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की जा रही है। यहां प्रत्येक माह की 15 तारीख को “थैंक यू नेचर दिवस” मनाया जाता है.जो अब धीरे-धीरे एक जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि लोगों (जनता )को प्रकृति के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

थैंक यू नेचर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से आए अतिथि एवं स्वयंसेवी भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हैं. जिससे यह अभियान सामूहिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बन रहा है।

इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाला के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.सभी ने मिलकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह पहल न केवल ग्राम झाला को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता भी विकसित कर रही है। थैंक यू नेचर दिवस के माध्यम से ग्राम झाला आज एक ऐसे मॉडल के रूप में उभर रहा है जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *