नोडल अधिकारी ने हीना स्क्रीनिंग सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी का औचक निरीक्षण
उत्तरकाशी

नोडल अधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहकर पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
