उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में जसपाल राणा मेमोरियल कप 2026: त्रिशूल शूटिंग रेंज में जुटे देश के शूटर

देहरादून में ‘जसपाल राणा मेमोरियल कप 2026: त्रिशूल शूटिंग रेंज में जुटे देश के शूटर 

देहरादून (शिवांश कुंवर)

 

देश के प्रख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में ‘जसपाल राणा मेमोरियल कप (राइफल/पिस्टल इवेंट्स) 2026’ का आयोजन चल रहा है, प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 तक देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित होगी।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राइफल एवं पिस्टल स्पर्धाओं के विभिन्न वर्गों में देशभर के निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
स्वर्गीय श्री जसपाल राणा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में इस प्रतियोगिता किया जा रहा है प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय निशानेबाजी में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।
त्रिशूल शूटिंग रेंज, देहरादून में आयोजित ‘जसपाल राणा मेमोरियल कप (राइफल/पिस्टल इवेंट्स) 2026’ में पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा मुख्य अतिथियों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका भारतीय निशानेबाजी के क्षेत्र में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं तथा निशानेबाजी जैसी विधाओं को नई पहचान और मजबूती प्रदान करती हैं।
उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता देशभर के उभरते निशानेबाजों के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित होगी। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर सुभाष राणा (पैरालंपिक कोच),धीरज सिँह,राजेश परमार, प्रेम प्रकाश,अंजन सिँह,अरुण सिँह, नैना राणा,नीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!