देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून- आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने बालावाला और मालसी क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बालावाला के हाथीखाना चौक के पास स्कूटी सवार उमेश कुमार को 12 बोतल और 24 पव्वे अंग्रेजी व्हिस्की के साथ दबोचा। स्कूटी को सीज कर दिया गया है। दूसरी कार्रवाई में रायपुर थाना क्षेत्र के भगवान दास चौक के पास पवन कुमार की मीट की दुकान से 6 पेटी देसी माल्टा और 75 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा, मालसी पुलिया के पास पूरण थापा की दुकान से 90 पव्वे माल्टा और 24 केन बीयर बरामद की गई। टीम ने तीनों मामलों में तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
