देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का चाबुक: देसी व कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का चाबुक: देसी व कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
देहरादून- आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने जनपद देहरादून में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहली कार्रवाई प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में बालूवाला लांघा में की गई। टीम ने आरोपी संदीप कुमार की दुकान और घर पर दबिश देकर 70 पव्वे माल्टा टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की। वहीं दूसरी कार्रवाई ऋषिकेश के रूसा फार्म क्षेत्र में की, जहां टीम ने महिला महेंद्र कौर को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उसके कब्जे से कई पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।
