उत्तराखंड

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित 

थत्यूड़/सकलाना- भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन देशभक्ति, जनसेवा और त्याग की मिसाल रहा है। उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सरियाल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनहित और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पंडित पंत के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्हें सम्मानस्वरूप भारत रत्न से सम्मानित किया गया और वे ‘हिमालय पुत्र’ के नाम से भी प्रसिद्ध रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं रिया, पिया, दिव्या, गौरी, सार्थक, लोकेश, पावनी, समीर और आरूष सहित विद्यालय के अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!