उत्तरकाशीउत्तराखंड

द्वारि में ध्यानी मिलन समारोह’ का आयोजन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत का भव्य स्वागत​ 

द्वारि में ध्यानी मिलन समारोह’ का आयोजन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत का भव्य स्वागत​ 

 

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी के ग्राम सभा द्वारि में आयोजित ‘ध्यानी मिलन समारोह’ में पारंपरिक संस्कृति, देवपरंपराओं और सामाजिक प्रगाढ़ता की अनुपम झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत का ढोल-दमाऊं की मंगल धुनों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

​समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति में ‘ध्याणी-ब्वारी’ का रिश्ता महज रिश्तेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, अपनत्व और गहरी भावनाओं की डोर से बंधा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद मायके पहुंचीं ध्याणियों के चेहरों की खुशी और अपनों के मिलन ने पूरे वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध गढ़वाली संस्कृति और लोकपरंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों व विरासत से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम हैं।

​समारोह की अध्यक्षता कु. अनीशा, भारती, ममता, पूनम, महिला मंगल दल की अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान सज्जन सिंह नेगी व समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त नेतृत्व में की गई। इस दौरान लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

​इस अवसर पर चारधाम विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह रावत, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, पूर्व प्रधान आशा बुटोला, पूर्व पंचायत सदस्य पिंकी राणा, पूर्व प्रधान रेखा, ग्राम प्रधान सोना थनवान, सेवानिवृत्त अजय सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकेंद्र थनवान, जखोल ग्राम प्रधान, गोरशाली ग्राम प्रधान उपेंद्र रावत, मल्ला क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, जखोल क्षेत्र पंचायत सदस्य शिबोम, लाटा क्षेत्र पंचायत सदस्य आकाश, लोकगायक त्रेपन सिंह सेलानी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!