Sunday, August 9, 2026
उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादून

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साउदी अरब में फंसे इन्द्रमणि नौटियाल की सकुशल घर वापसी के लिए की वार्ता  

 

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से साउदी अरब में फंसे इन्द्रमणि नौटियाल की सकुशल घर वापसी के लिए की वार्ता  

 

उत्तरकाशी- जनपद उत्तरकाशी डुंडा ब्लाक के गाजणा क्षेत्र के गोरसाडा निवासी इन्द्रमणि नौटियाल की घर-वापसी के लिए विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात।

जिसपर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए विदेश मंत्रालय भारत सरकार को पत्र देने एवं वार्ता करने का भरोसा दिया।
आठ सालों से साउदी अरब में फंसे गोरसाडा निवासी इन्द्रमणि नौटियाल की घर वापसी के लिए सोशल मीडिया से लेकर गांव गांव से लोग लगातार मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इन्हीं सबके बी पिछले दिनों गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान भी अनेक गोरसाडा स्थित घर पर उनके परिवारजनों से मिलने पहुंचे जहां परिवार के लोगों ने इस घटना से अवगत कराया जिसपर विधायक सुरेश चौहान ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए उनकी बात मजबूती से उठाने को कहा। इससे पूर्व विधायक सुरेश चौहान ने भाजपा पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से वार्ता की जिसपर मुख्यमंत्री ने उनके सभी प्रकार डॉक्यूमेंट देने को कहा जिसे उनको भेज दिया गया है।

वहीं 17 अगस्त 2026 को विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में आयोजित होने वाले बटर फेस्टिवल त्योहार मे आने का न्योता दिया। साथ ही गंगोत्री विधानसभा के विभिन्न समसामयिक एवं विकास योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। वार्ता में मुख्यमंत्री जी के द्वारा सकारात्मक आश्वासन तथा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!