Sunday, August 9, 2026
उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादून

विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में 17 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा बटर फेस्टिवल

 

विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में 17 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा बटर फेस्टिवल

 

उत्तरकाशी- गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के साथ आज दयारा पर्यटन उत्सव समिति के सदस्यों एवं प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर 17 अगस्त 2026 को विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में आयोजित बटर फेस्टिवल त्योहार के लिए आमंत्रण पत्र प्रेषित किया

इस दौरान मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से समिति के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की साथ ही इसे और भव्य दिव्य बनाने हेतु प्रयास किया जाएगा।

वहीं विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि यह हर वर्ष आने वाला एक त्योहार है जहां अंढूडी के दिन हमारे छानियों में अपने गोवंश के साथ गये ग्रामीण सकुशल वापसी की खुशी में त्योहार मनाते हैं वहीं रैथल गांव के द्वारा इस अवसर को एक बेहतरीन फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। पिछली बार हमने मुख्यमंत्री से इस फेस्टिवल के लिए प्रतिवर्ष 15 लाख रुपए देने की पेशकश की थी जिसे मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल स्वीकृत किया गया।

वहीं दयारा पर्यटन समिति के अध्यक्ष मनोज राणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति हम इस बटर फेस्टिवल को और भव्यता का रूप देते हैं और हमारी समिति को विधायक द्वारा निरंतर सहयोग दिया जाता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारे इस मेले को और मजबूत बनाने में हमारा सहयोग करते रहते हैं।

इस दौरान भट्टवाडी मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत , अध्यक्ष दयारा पर्यटन समिति रैथल मनोज राणा, गढ़वाल समन्वय किशोर भट्ट , पाँच मालगुज़ार रैथल किशन सिंह राणा, पाँच मालगुज़ार नटिन बचन सिंह रावत, पाँच मालगुज़ार बंद्राणी सुंदर सिंह भंडारी, पूर्व पाँच मालगुज़ार रैथल गजेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान भटवाड़ी विवेक नौटियाल, ग्राम प्रधान बंद्राणी अतर रमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनलाल, ग्राम प्रधान रैथल बुद्धि आर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि क्यार्क बलवंत राणा, ग्राम प्रधान नटिन राजकेंद्र सिंह,ज्ञानेन्द्र सिंह , महेंद्र सिंह राणा, सुरेश रतूड़ी, यशवीर राणा, सुरेंद्र सिंह राणा , यशवंत सिंह राणा, भाष्कर जोशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!