Wednesday, July 29, 2026
Latest:
उत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रह्मखाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सीमांत उत्तरकाशी को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र का दर्जा एवं मेडिकल कॉलेज की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी -प्रदीप सिंह रावत 

.

ब्रह्मखाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, सीमांत उत्तरकाशी को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र का दर्जा एवं मेडिकल कॉलेज की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी -प्रदीप सिंह रावत 

उत्तरकाशी
ब्रह्मखाल में कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत रहे।

सम्मेलन के दौरान ब्रह्मखाल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों तथा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सम्मानित नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर पार्टी परिवार में उनका अभिनंदन किया गया।

अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी की भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए इसे अनुसूचित जनजाति क्षेत्र का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के अन्य सीमांत राज्यों एवं जनपदों को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र का दर्जा देकर उनकी संस्कृति, वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों एवं पारंपरिक जीवन शैली को संरक्षण दिया गया है। उसी प्रकार उत्तरकाशी जनपद को भी यह दर्जा प्रदान किया जाना चाहिए, जिससे यहां के लोगों के अधिकारों एवं क्षेत्रीय पहचान की रक्षा हो सके।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की दूसरी प्रमुख मांग जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना है। इससे गंगोत्री, यमुनोत्री, धनौल्टी एवं प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रों सहित पूरे जनपद के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

रावत ने कहा जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी इन दोनों मांगों को प्रमुखता के साथ उठाएगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल कराने के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इन जनहित के मुद्दों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित एवं वचनबद्ध है।

मास्टर ट्रेनर बिपिन नौटियाल द्वारा उपस्थित बीएलए द्वितीय और कांग्रेसजनों को एस आई आर के बारे में जागरूक किया तथा बीएलओ से संपर्क कर गांव में किसी व्यक्ति का नाम जुड़ने में परेशानी हो रही हो तो उसकी मदद करने और कितने जुड़ रहे है कितने काटे गए उसकी जानकारी रखने समेत अन्य जानकारी दी

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद ज़याडा, जिला महासचिव नवीन भंडारी, ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं, यमुनोत्री विधानसभा प्रभारी कनकपाल परमार (पूर्व प्रमुख, डुंडा), अनुज रावत (अन्ना भाई), पीसीसी सदस्य विजयपाल रावत, बिपिन नौटियाल (मास्टर ट्रेनर, एसआईआर), जिला मीडिया प्रभारी रमन कटैथ, बाबूराम शाह (प्रदेश महासचिव, आरजीपीएस), महावीर सिंह रावत (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), श्रीपाल पंवार (ब्लॉक अध्यक्ष, थौलधार) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!