Wednesday, July 29, 2026
Latest:
उत्तरकाशीउत्तराखंड

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा  

 

उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम त्रैमासिक में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्यक्रमवार उपलब्धियों, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति तथा सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने कहा कि जनपद के स्वास्थ्य सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए फील्ड स्तर पर तैनात सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पूर्ण तन्मयता, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आगे बताया कि सभी स्वास्थ्य सूचकांकों की प्रगति की गहन समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के उद्देश्य से शीघ्र ही जनपद के समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कार्मिकों के साथ पृथक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यक्रम प्रभारियों को नियमित मॉनिटरिंग, प्रभावी समन्वय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सके।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. पांगती, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलवीर राणा, डॉ. शैलेंद्र बिजल्वाण सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!