उत्तराखंडचम्पावत

उप जिला अस्पताल लोहाघाट में स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत विशेषज्ञ शिविर संपन्न 

उप जिला अस्पताल लोहाघाट में स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत विशेषज्ञ शिविर संपन्न 

तीसरे दिन 440 मरीजों की हुई मुफ्त जांच, मिला परामर्श

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग चम्पावत की ओर से ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ संकल्प के तहत आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा उप जिला अस्पताल लोहाघाट में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम और तीसरे दिन कुल 440 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दूर-दराज से पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। इस दौरान मरीजों को मुफ्त एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब में रक्त जांच, मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बीपी) की जांच की सुविधा दी गई। साथ ही महिलाओं के लिए ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग और गर्भवती महिलाओं की एएनसी (ANC) जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के उन जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, जो बड़े शहरों या अस्पतालों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। इसके लिए जिले के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया था।

इन चिकित्सकों और अधिकारियों का रहा विशेष योगदान 
शिविर को सफल बनाने में सीएमएस डॉ. वीराज राठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानप्रकाश शर्मा, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पाण्डेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा व डॉ. करण बिष्ट शामिल रहे।

इसके अलावा ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राकेश पंत, उमेश जोशी, आईटीसी काउंसलर निर्मल मुरारी, आशा समन्वयक निर्मला पुनेठा, टीबी क्लिनिक से रामनारायण खर्कवाल सहित सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!