उत्तरकाशीउत्तराखंड

मानवीय संवेदना का परिचय: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दीपिका के परिवार को ₹50 हजार की तत्काल सहायता, समाज से भी सहयोग की अपील 

मानवीय संवेदना का परिचय: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दीपिका के परिवार को ₹50 हजार की तत्काल सहायता, समाज से भी सहयोग की अपील 

उत्तरकाशी

गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव की बेटी दीपिका की मार्मिक अपील के बाद गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए परिवार को ₹50,000 की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।

साथ ही उन्होंने समाज के सभी सक्षम एवं संवेदनशील लोगों से इस कठिन समय में परिवार की हरसंभव मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण विगत दिन गोरसाड़ा गांव पहुंचे थे जहाँ वे दीपिका के परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने परिवार की व्यथा को निकट से सुना और कहा कि उनकी पीड़ा अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने बताया कि दीपिका के पिता श्री इंद्रमणी नौटियाल पिछले लगभग आठ वर्षों से सऊदी अरब में गंभीर परिस्थितियों में फंसे हुए हैं, जिससे पूरा परिवार लंबे समय से मानसिक, सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

सजवाण ने कहा कि ऐसे समय में समाज का दायित्व केवल संवेदना व्यक्त करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जरूरतमंद परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे इस मानवीय अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ परिवार के साथ हैं और हरसंभव सहयोग के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने अपने सामाजिक एवं राजनीतिक साथियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सभी सक्षम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस परिवार की सहायता के लिए स्वेच्छा से आगे आएं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि समाज एकजुट होकर सहयोग करेगा, तो एक बेटी की उम्मीद को नई ताकत मिलेगी और यह परिवार पुनः सामान्य जीवन की ओर लौट सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!