उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने श्रमिकों को बांटे आवश्यक किट

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने श्रमिकों को बांटे आवश्यक किट

उत्तरकाशी- ​गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश चौहान ने ‘ई-श्रमिक योजना’ के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को हाइजीन किट और बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री किट का आवंटन किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के कल्याण के प्रति राज्य और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘ई-श्रमिक योजना’ का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत हैं कि हमारे आम श्रमिक भाई-बहनों का जीवन स्तर सुधरे और उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

​6-7 दिनों तक ब्लॉक स्तर पर चलेंगे शिविर

​विधायक चौहान ने बताया कि श्रमिकों के लिए यह वितरण और सहायता शिविर अगले 6 से 7 दिनों तक निरंतर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक ब्लॉक में अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों तक इस योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जा सके।

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रमिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रमिकों ने आवश्यक सामग्री किट मिलने पर सरकार और क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!