उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: टकनोर क्षेत्र के हर्षिल व बगोरी गाँव में नदी किनारे सुरक्षा दीवार न होने से मंडराया बाढ़ का खतरा, ककोड़ा गाड़ से भी खतरा 

उत्तरकाशी: टकनोर क्षेत्र के हर्षिल व बगोरी गाँव में नदी किनारे सुरक्षा दीवार न होने से मंडराया बाढ़ का खतरा, ककोड़ा गाड़ से भी खतरा  

उत्तरकाशी

मानसूनी बारिश की शुरुआत के साथ ही सीमांत क्षेत्र टकनोर घाटी के हर्षिल व् बगोरी गाँव में नदी के कटाव और संभावित बाढ़ को लेकर ग्रामीणों की चिंताएँ बढ़ गई हैं। गाँव के पूर्व प्रधान भवान सिंह राणा ने शासन-प्रशासन से गाँव और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए अविलंब स्थायी पक्की दीवार व सुरक्षात्मक तार-जाली लगाने की गुहार लगाई है।


​पूर्व ग्राम प्रधान भवान सिंह राणा ने बताया कि बरसात के दिनों में उफनती नदी के कारण हर्षिल,बगोरी गाँव के समीप ककोड़ा गाड़ निकट जल संस्थान द्वारा बने शुद्ध जल जिसेमे खतरा बना हुआ है. जिसे जल्द सही करने की आवश्यकता है.मानसून को देखते हुए यदि इस टंकी को सही नहीं किया तो आने वाले समय मे दोनों गाँव के शुद्ध जल पीने का जल पर्याप्त नहीं हो पायेगा.

 

​ हमने शासन और प्रशासन को इस बाबत कई बार लिखित आवेदन (ज्ञापन) दिए हैं। हमारी माँग है कि मानसून के इस खतरे को देखते हुए यहाँ शीघ्र से शीघ्र सुरक्षात्मक जाली व पक्की दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। -भवान सिंह राणा (पूर्व प्रधान, बगोरी गाँव, टेकनोर).

​ प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील

वहीं ​स्थानीय निवासी सुंदर सिँह खाम्पा का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में मानसूनी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। अगर समय पर तटबंध का निर्माण नहीं हुआ तो क्षेत्र में जन-धन की भारी हानि हो सकती है। ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन और संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!