उत्तराखंडहरिद्वार

कानून-व्यवस्था के साथ सेवा का फर्ज निभा रही गंगनहर पुलिस, कांवड़ियों के लिए लगाया भंडारा 

कानून-व्यवस्था के साथ सेवा का फर्ज निभा रही गंगनहर पुलिस, कांवड़ियों के लिए लगाया भंडारा 


रुड़की- कांवड़ मेले के अवसर पर थाना कोतवाली गंगनहर ने सालियर बाईपास स्थित विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में योगदान दिया। कांवड़ मेले के दौरान पुलिस की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने सराहना की।
एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सेवा करना पुलिस के लिए सौभाग्य की बात है। पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ सेवा और सहयोग की भावना से भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। भंडारे के माध्यम से कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा करने का उद्देश्य उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक कांवड़ यात्रा संपन्न करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर सीओ ओसिन जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मणिभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, एडिशनल एसआई मनीष कवि, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, ममता मखलोगा, एडिशनल एसआई पेशकार क्षेत्राधिकारी रुड़की बृजेश राणा, कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह चौहान, राहुल कुमार, प्रभाकर, नितिन, रणवीर, राकेश राणा, अरविंद भाटी, नवीन, पंकज, एसपीओ मुकेश, राजेंद्र त्यागी, अजीम, अहबाब, अनित, मोसिन, विशाल, अस्मित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!