उत्तरकाशीउत्तराखंड

कांवड़ यात्रा के समापन पर गंगोत्री में विशेष स्वच्छता अभियान, एक क्विंटल से अधिक कचरा एकत्र 

 

कांवड़ यात्रा के समापन पर गंगोत्री में विशेष स्वच्छता अभियान, एक क्विंटल से अधिक कचरा एकत्र 

गंगोत्री /उत्तरकाशी- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में कांवड़ यात्रा के सफल समापन के पश्चात नगर पंचायत गंगोत्री द्वारा क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में प्रशासनिक टीमों के साथ-साथ स्थानीय संस्थाओं, तीर्थ पुरोहितों और संत समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​यह स्वच्छता अभियान मुख्य गंगा स्नान घाट से प्रारंभ होकर स्टील पुल (बड़े पत्थर) तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान घाटों और पैदल मार्गों से लगभग एक क्विंटल से भी अधिक कचरा एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा गया।

​अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण और धाम की पवित्रता बनाए रखने का संदेश देते हुए गंगा मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल और गंगा सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल ने कहा कि धाम की निर्मलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

​इस मौके पर राजेश सेमवाल, विकास सेमवाल, पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल, वन विभाग से राजवीर रावत, तथा नगर पंचायत गंगोत्री की ओर से धनराज, मदन, पवन, नवनीत, उमेश, गौरव सहित संत समाज के लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!