उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

टिहरी

खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला क्रीड़ा विभाग नरेंद्रनगर द्वारा अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स खेल का जिला स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

यह विशेष प्रशिक्षण शिविर राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में 15 अगस्त से 29 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा। शिविर में कुल 30 खिलाड़ी, जिसमें 15 बालक एवं 15 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को खेल विभाग के मानकों के अनुसार खेल प्रशिक्षण, भोजन, आवासीय सुविधा, आने-जाने का किराया, अनुसांगिक व्यय तथा खेल किट की सुविधा प्रदान की जाएगी। विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को 03 सितंबर से 17 सितंबर, 2026 तक खेल विभाग की देख-रेख में रहना होगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय व्यायाम शिक्षक पंकज गवाड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज खनाना, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल के दूरभाष 9410708689 से संपर्क कर सकते हैं ।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने इच्छुक पात्र बालक-बालिकाओं से शिविर का लाभ उठाने तथा निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!