उत्तरकाशीउत्तराखंड

राजीव गांधी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

राजीव गांधी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

उत्तरकाशी

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरण करने का संकल्प लिया।

 

 

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दूरदर्शी पहल की, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के माध्यम से ग्राम स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया।

 

 

उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी का सपना एक आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम और मजबूत लोकतांत्रिक भारत का था। उनके विचार और दूरदर्शी नीतियां आज भी देश के विकास की दिशा में प्रेरणा देती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

 

 

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, विजय सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आरजीपीएस शीशपाल पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजेंद्र नौटियाल, जितम सिंह रावत (पूर्व प्रधान एवं जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी), सुधीश पंवार, अनवीर पंवार (पूर्व प्रधान), एकादशी देवी, राखी राणा, भगवान चंद, रमन कटैथ, सूरज रावत एवं मनोहर राही सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!