सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री द्वारा एस०डी०आर०एफ० के 108 कार्मिकों को महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन हेतु पुरुस्कार स्वरूप ₹ 05 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत के देवीपूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देचमार तहसील पाटी में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 9.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदान किया केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के पेंशनरों को महंगाई भत्ते की मौजूदा दर को बढाये जाने का अनुमोदन
सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा छठवें केन्द्रीय वेतनमान में पेंशन प्राप्त कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के सिविल/पारिवारिक पेंशनरों को इस शर्त के अधीन मंहगाई राहत की दर दिनांक 01.01.2025 से 252 प्रतिशत, दिनांक 01.07.2025 से महंगाई राहत दर 257 प्रतिशत, तथा दिनांक 01.01.2026 से 262 प्रतिशत प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
