राज्यमंत्री गीता रावत ने छात्राओं को किया सम्मानित, योग सामग्री उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

राज्यमंत्री गीता रावत ने छात्राओं को किया सम्मानित, योग सामग्री उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में मंगलवार को ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत 2047’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग विभाग की छात्राओं ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की अध्यक्षा एवं राज्यमंत्री गीता रावत ने युवाओं से नशे से दूर रहने, नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की नींव हैं।


कार्यक्रम के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष हिमानी ने महाविद्यालय परिसर के गेट की ओर लगभग 50 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार के निर्माण की मांग उठाई। साथ ही नियमित योगाभ्यास करने वाले विद्यार्थियों के लिए 50 टी-शर्ट, 50 लोअर और 50 योग मैट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि गीता रावत और विशिष्ट अतिथि कुंदन सिंह पंवार ने योग प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, 10 से 13 अक्टूबर तक महाविद्यालय में विकसित भारत 2047 अभियान के तहत निबंध, चित्रकला, रंगोली और फिट इंडिया से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। श्रम विभाग के प्रतिनिधि सौरभ व्यास ने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ। संचालन डॉ. मंजू कोगियाल ने किया। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना ज्ञान, कर्म, चरित्र और देश के प्रति समर्पण पर आधारित समाज से साकार होगा।

इस अवसर पर डॉ. ब्रीश कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमारी, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. अमित कुमार, योग शिक्षक राजमोहन सिंह रावत, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित महाविद्यालय के कर्मचारी, छात्रसंघ पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!