उत्तरकाशीउत्तराखंड

कुशकल्याण पर्यटन मेले का भव्य समापन: विधायक सुरेश चौहान ने आयोजकों और ग्रामीणों को दी बधाई

 

कुशकल्याण पर्यटन मेले का भव्य समापन: विधायक सुरेश चौहान ने आयोजकों और ग्रामीणों को दी बधाई

 

उत्तरकाशी

नाल्डकठूड़ पट्टी के ग्रामसभा सिल्ला स्थित चन्दनागिरी नाग देवता मंदिर प्रांगण में कुशकल्याण पर्यटन एवं पर्यावरण उत्थान समिति (सिल्ला, जौड़ाव एवं भेलाटिपरी) द्वारा आयोजित कुशकल्याण पर्यटन मेला 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। मेले के सफल आयोजन पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने समिति के पदाधिकारियों, तीनों ग्रामसभाओं के आयोजकों और स्थानीय ग्रामीणों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा, “कुशकल्याण केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि हमारी प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अनमोल हिस्सा है। यहां के विशाल मनमोहक बुग्याल, हरे-भरे पर्वतीय ढलान और स्वच्छ वातावरण उत्तराखंड की अद्वितीय पहचान को दर्शाते हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत, स्थानीय देवी-देवताओं की आस्था और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं। सरकार का प्रयास है कि बुग्याली क्षेत्रों का विकास प्रकृति के संरक्षण के साथ संतुलित रूप से हो।

 

 

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष मनोजेंद्र रावत, राजीव बहुगुणा, रजनीश चौहान, राजेश राणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अविनाश रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र राणा, पूर्व डीपीसी सदस्य मेग सिंह राणा, हंसराज चौहान, अरविंद नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र पंवार, पूर्व प्रमुख चंदन पंवार, बिनीता रावत, जिला पंचायत सदस्य ज्योति राणा, हीरा लाल शाह, जगमोहन रावत, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाडी, चंडी प्रसाद भट्ट, रमेश सेमवाल, ग्राम प्रधान प्रवेश राणा, सतेंद्र परमार, अवतार सिंह पंवार, विवेक नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!