उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की सराहनीय पहल: शिक्षक दिवस पर शिक्षको को किया सम्मानित

 

 

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की सराहनीय पहल: शिक्षक दिवस पर शिक्षको को किया सम्मानित

 

उत्तरकाशी

5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर जिला कलेक्ट्रेट के आडिटोरियम हाॅल में आयोजित शिक्षक दिवस के पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने जिले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।

 

वहीं उपस्थित सभी शिक्षको ने कहा कि यह पहला मौका है कि हम सभी शिक्षकों को किसी जनप्रतिनिधि ने सम्मान किया होगा इससे पहले कभी किसी शिक्षक संगठन को किसीने भी इस तरह सम्मानित नहीं किया।

 

 

वहीं विधायक सुरेश चौहान की सराहना करते हुए शिक्षकों ने कहा कि यह अवसर उत्तराखंड में पहली बार हुआ है और इसकी शुरुआत गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान ने की जिसके लिए हम सभी शिक्षक गण विधायक सुरेश चौहान का हृदय से धन्यवाद करते हैं।

 

 

वहीं मुख्य वक्ता जिलापंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने उपस्थित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए विधायक सुरेश चौहान की सराहना की।

 

 

जनपद उत्तरकाशी में यह पहला मौका होगा जब किसी जनप्रतिनिधि ने शिक्षकों को सम्मानित किया हो रहा उत्तराखंड की 70 विधानसभा क्षेत्र में से गंगोत्री विधानसभा से इसकी शुरुआत हुई है और निश्चित शिक्षकों के सम्मान के लिए इस आगे बढाया जायेगा।

 

वहीं विधायक सुरेश चौहान ने शिक्षक दिवस पर जनपद के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए समाज में शिक्षक की उपयोगिता का महत्व बताते हुए हमें आज की तकनीकी शिक्षा पर जोर देने की बात कही।

 

इस मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, भट्टवाडी मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत, बरसाली मंडल अध्यक्ष रजनेश चौहान, भागीरथी मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, जिलापंचायत सदस्य हीरा लाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमोली जी, डॉ चंडी प्रसाद भट्ट, मनोज चौहान, सुरेश भंडारी अतर राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!