श्री कृष्णा जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन
श्री कृष्णा जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन
थत्यूड/सकलाना: जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के हटवाल गांव में प्रसिद्ध नागराजा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं दिव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सकलाना क्षेत्र के आस पास के कई गांव के लोगों ने भगवान नागराजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया व प्रसाद ग्रहण कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की । मंदिर समिति अध्यक्ष व पुजारी बिजेंद्र सिंह भगत ने बताया कि हर साल समिति व ग्रामवासियों द्वारा मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भंडारा आयोजित करते हैं जहां भक्तजन दूर दूर से भगवान नागराजा के दर्शन के लिए यह पहुंचते हैं और प्रभु का आशीर्वाद लेकर प्रसाद स्वरूप भंडारा ग्रहण करते हैं । सुरेन्द्र हटवाल ने बताया कि प्रभु नागराजा बद्रीनाथ के हाट गांव से यहां एक पिंडी के रूप में यहां आए और यह पर उनका भव्य मंदिर का निर्माण किया गया।स्थानीय निवासी व समाज सेवी अनिल हटवाल ने बताया कि प्रभु नागराजा साक्षात रूप से यहां विराजमान हैं जहां उनकी पूजा श्री कृष्ण राधा के रूप में की जाती है हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। भंडारे में ग्राम प्रधान करिश्मा देवी शूरवीर सिंह सुरेंद्र सिंह बचन सिंह सचिन हटवाल, सतेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह विरेन्द्र जसवंत नेगी जितेन्द्र सिंह सिंह मतेद्र रोहित अंशुल सिंह सतेन्द्र सिंह भरत सिंह सरोप नेगी गुलाब सिंह देवेंद्र सिंह केशव नीतिन हुकम सिंह नवीन समेत समिति सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
