उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

एसडीएम अंशुल भट्ट ने सड़क, स्कूल और अस्पताल का लिया जायजा

 

एसडीएम अंशुल भट्ट ने सड़क, स्कूल और अस्पताल का लिया जायजा

 

कूड़ा निस्तारण और आवारा पशुओं की समस्या पर भी गरजे क्षेत्रवासी 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- धनोल्टी-नैनबाग क्षेत्र में सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने शनिवार को विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण से विभागों में हलचल रही, वहीं क्षेत्रवासियों ने भी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को खुलकर प्रशासन के सामने रखा।

एसडीएम ने कैम्पटी-थत्यूड़ मोटर मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एनएच-707 के गस्ती बैंड से मसूरी बैंड तक मार्ग का निरीक्षण किया गया। सड़क एवं यातायात व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी लेने के साथ ही खाद्यान्न विभाग की व्यवस्थाओं को भी परखा गया।
इसके बाद एसडीएम ने सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं राजकीय अस्पताल नैनबाग में स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

कूड़े और आवारा पशुओं से त्रस्त क्षेत्रवासी 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने कूड़ा निस्तारण की बदहाल व्यवस्था और आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को प्रमुखता से उठाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर कि क्षेत्र में कूड़े की उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है, जबकि सड़कों पर घूम रहे, राजेश सजवाण ने कहा आवारा पशु भी आमजन के लिए मुसीबत बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से महज निरीक्षण तक सीमित न रहकर इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की।
स्थानीय लोगों ने अन्य जनसमस्याओं से भी एसडीएम को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित विषयों की जानकारी ली।

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल, जोत सिंह रावत, राजेश सजवाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर,अनूप थपलियाल, मयंक बिजल्वाण, प्रवीण चौहान, सूपा पंवार, वीरेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!