उत्तराखंडदेहरादून

जिला योजना समिति चुनाव की तैयारी तेज, 8 सितंबर को प्रकाशित होगी निर्वाचक नामावली

 

जिला योजना समिति चुनाव की तैयारी तेज, 8 सितंबर को प्रकाशित होगी निर्वाचक नामावली

देहरादून

उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों में (प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र-जिला पंचायत, हरिद्वार का सम्पूर्ण क्षेत्र को छोड़कर) जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार कराये जाने हेतु समय-सारिणी निर्धारित की गई है।

उक्त जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया है कि दिनांक 08 सितम्बर, 2026 को निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन, दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को निरीक्षण एवं दावा आपत्ति दाखिल करने की अवधि, दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को दावा/आपत्ति का निस्तारण तथा दिनांक 15 सितम्बर, 2026 को अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) द्वारा जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत तथा नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची की तैयारी के कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों में प्रचार-प्रसार कराया जायेगा तथा निर्वाचक मण्डल की जानकारी हेतु जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय और जिला पंचायत के मुख्यालय तथा सभी नागर स्थानीय निकायों के मुख्यालयों में प्रदर्शन कराया जायेगा। उन्होंने बताया समस्त कार्यवाही रिटर्निंग आफीसर/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्पन्न की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!