उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय कमांद में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 

राजकीय महाविद्यालय कमांद में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 

कमांद (सुनील जुयाल)- राजकीय महाविद्यालय कमांद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड राज्य की 24वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. गौरी सेवक ने महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्य के 23 वर्ष पूर्ण  होने पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हर्षोल्लास से राज्य स्थापना दिवस मनाया गया।
प्राचार्या डॉ. गौरी सेवक ने कहा कि  राज्य ने विगत 23 साल में विभिन्न क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित किए है। यहीं नहीं राज्य में नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। जैसे उत्तराखंड हमारे देश का पहला राज्य है जिसने एनईपी 2020 लागू किया। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत को राज्य की द्वितीय भाषा का दर्जा दिया। वर्तमान सरकार ने छात्र हित में  विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही जिसका किर्यावायन करना हमारा दायित्व है। एनएसएस प्रभारी डॉ.  प्रवीन मलिक  के नेतृत्व में एनएसएस स्वयं सेवियों को हरी झंडी दिखाकर एक दिवसीय कैंप के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के लिए छात्र/छात्राओं को शपथ दिलाई गई और मतदाता अभियान के अन्तर्गत कमांद बाजार में जन जागरूकता रैली निकाली गईं। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. दीपक राणा, शैफाली शुक्ला, बीना रानी ने संबोधित किया। डॉ. शीशपाल सिंह पीपीटी के माध्यम से राज्य सरकार की छात्रवृत्ति एवं स्वरोजगार परक लोक कल्याणकारी योजनाओं से छात्र/छात्राओं को अवगत  कराया। इस अवसर पर समारोह की भूमिका मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!