उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादून

प्रधान संगठन जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने उठाया नींबू फसल बीमा भुगतान का मुद्दा, 25 दिनों में राशि मिलने का आश्वासन 

प्रधान संगठन जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने उठाया नींबू फसल बीमा भुगतान का मुद्दा, 25 दिनों में राशि मिलने का आश्वासन 

 

देहरादून- उद्यान निदेशालय देहरादून में प्रधान संगठन जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप कवि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक उद्यान डॉ. आनंद श्रीवास्तव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने नैनबाग और धनोल्टी तहसील के वर्ष 2024-25 के नींबू (खरीफ) फसल बीमा के लंबित भुगतान का मामला उठाया।इस दौरान प्रधान संगठन जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने काश्तकारों और बागवानों को लंबित बीमा राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि अधिकतम 20 से 25 दिनों के भीतर नींबू फसल का बीमा काश्तकारों को वितरित कर दिया जाएगा।इसके साथ ही इस वर्ष ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के लिए उचित बीमा राशि दिए जाने की मांग भी रखी गई। वर्ष 2026-27 के रबी फसल बीमा का पोर्टल समय से खोलने का भी आग्रह किया गया।महानिदेशक ने इस संबंध में फसल बीमा उत्तराखंड के    निदेशक आर.के. सिंह और उपनिदेशक नरेंद्र यादव को निर्देश दिए कि 15 अक्टूबर से रबी फसल बीमा का पोर्टल खोलने की प्रक्रिया की जाए। इस अवसर पर संदीप चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!