उत्तराखंडनैनबाग

अटल उत्कृष्ट जीआईसी घोड़ाखोरी में PTIA कार्यकारिणी का हुआ गठन, धर्मवीर बने अध्यक्ष

 

अटल उत्कृष्ट जीआईसी घोड़ाखोरी में PTIA कार्यकारिणी का हुआ गठन, धर्मवीर बने अध्यक्ष

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग के अटल राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ाखोरी में अभिभावक शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह कंडारी द्वारा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ संघ के पदाधिकारियों का चयन किया कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में कुंवर सिंह भंडारी, उमेद सिंह असवाल,मनवीर सिँह रावत तथा रघुवीर सिंह कंडारी को शामिल किया गया।
वहीं अध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत बिष्ट (प्रधानाचार्य),सचिव पद पर महावीर सिंह पंवार का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त सहायक सदस्य के रूप में मुरारीलाल एसएमसी अध्यक्ष, महावीर भट्ट,मनोज दास, महावीर शाह सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं के हित में सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई। बैठक के अंत में सभी चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!