नैनबाग में खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह

नैनबाग में खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह

 

नैनबाग

सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार के तत्वावधान में खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के आगमन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने शिक्षा मंत्री के आगमन को गौरवपूर्ण अवसर बताया।

कार्यक्रम में शूरवीर सिंह पंवार, कुंदन सिंह पंवार (उद्यान पंडित), मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी जौनपुर सुनील कार्की, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उषा मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, टिहरी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, अध्यापक-अभिभावक संगठन के अध्यक्ष संजय तोमर, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोनम देवी तथा संस्कृत स्पर्धा के खंड संयोजक ख्यालीराम डिमरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा से जुड़ी विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा है और यह एक वैज्ञानिक एवं समृद्ध भाषा है। संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

खंड संयोजक ख्यालीराम डिमरी ने उत्तराखंड संस्कृत संस्थान एवं संस्कृत अकादमी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!