26 व 27 सितंबर को नई टिहरी में होगी जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अंडर-19 सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

26 व 27 सितंबर को नई टिहरी में होगी जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अंडर-19 सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता

टिहरी

खेल निदेशालय, उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर द्वारा अनुसूचित जाति के अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को खेल विभाग के मानकों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं प्रतिभागिता के लिए खेल प्रशिक्षक सॉफ्टबॉल राजेंद्र सिंह से मोबाइल नंबर 9568022304 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!