​गंगोत्री के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकरों का रेस्क्यू शुरू. ऑडन पास से 29 ट्रैकर्स को सुरक्षित किया रेस्क्यू  ​

​गंगोत्री के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकरों का रेस्क्यू शुरू. ऑडन पास से 29 ट्रैकर्स को सुरक्षित किया रेस्क्यू 
​

उत्तरकाशी-  ​गंगोत्री के उच्च हिमालयी (हाई एल्टीट्यूड) क्षेत्रों में अचानक खराब हुए मौसम और भारी बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकरों एवं पर्वतारोहियों (एक्सपीडिशन ग्रुप) के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। जिला प्रशासन ने वायुसेना/यूकाडा के हेलीकॉप्टरों की मदद से ऑडन पास से 29 ट्रैकरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

​ अचानक बिगड़ा मौसम, 5 से 7 फीट तक बर्फबारी.

​जिलाधिकारी (डीएम) प्रशांत आर्य ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट देते हुए बताया कि गंगोत्री से ऊपर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई ट्रैकिंग और एक्सपीडिशन दल मौजूद थे। अचानक मौसम खराब होने और 5 से 7 फीट तक हुई भारी बर्फबारी के कारण ट्रैकर वहीं फंस गए। स्थिति ऐसी बन गई कि दल न तो आगे बढ़ पा रहे थे और न ही नीचे उतर पाने में सक्षम थे।

​हेली रेस्क्यू ऑपरेशन और रेस्क्यू अपडेट.

​डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि राज्य सरकार में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा आपदा प्रबंधन सचिव के स्तर से लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही थी।

सुबह मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग 4,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ऑडन पास से 29 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
​

लगभग 5,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कालिंदी पास पर फंसे 3 लोगों को रेस्क्यू करने के लिए पैदल टीमें रवाना की गई हैं।

​रेस्क्यू किए गए लोगों और चलाए जा रहे अभियानों के समन्वय के लिए हर्षिल में मुख्य बेस कैंप बनाया गया है।
​आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ अलर्ट पर
​जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी रेस्क्यू किए गए लोग सुरक्षित हैं।

आगे की परिस्थितियों और मौसम को ध्यान में रखते हुए आईटीबीपी (ITBP), एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और गंगोत्री नेशनल पार्क/वन विभाग की पैदल टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!