सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कालेज मरोड़ा में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कालेज मरोड़ा में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 

थत्यूड/सकलाना: जौनपुर

ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा सकलाना में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का विकसित भारत-2047’ विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा सकलाना के अध्यक्ष संदीप मंद्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल और विद्यालय के प्रधानाचार्य बीआर शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप मंद्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विद्यार्थियों से ‘मेरे सपनों का भारत कैसा हो’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से उनके विचार और कल्पनाएं सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रधानाचार्य बीआर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का विकसित भारत’ विषय के तहत विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, अनूप थपलियाल, सुशील, राहुल, मनोज सकलानी, शशि ड्यूडी, तेजी मेहर सहित कोमल, आरूषी, साक्षी, अमन, शिवम, अरुण और विशाल समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!