देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन ठेकेदारों को किया गया गुमराह 

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन ठेकेदारों को किया गया गुमराह 

सचिवालय में पे जल सचिव सचिव रणवीर सिंह चौहान ने ठेकेदारों की बुलाई बैठक परंतु बकाया भुगतान सम्बंधित बात नहीं बन पाई  

ठेकेदारों ने एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय में जमकर की नारेबाजी 

 

देहरादून

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत आज एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदर रोड में ठेकेदारों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहा। ठेकेदारों द्वारा आज सचिवालय कूच करने की योजना थी परंतु शासन द्वारा ठेकेदारों को यह संदेश दिलाया गया कि संगठन के चुने गए पांच सदस्यों को सचिवालय बुलाया जाए और उनके साथ सचिव रणवीर सिंह चौहान बैठक करेंगे और अपनी बात रखेंगे। इसी संदर्भ में ठेकेदारों ने अपना सचिवालय कूच की योजनाओं को विराम लगाकर अपने चुने गए पांच प्रतिनिधि सचिवालय पहुंचे और सचिव पे जल रणवीर सिंह चौहान के साथ बैठक की। परंतु बैठक में रणवीर सिंह चौहान द्वारा ठेकेदारों को जो आश्वासन दिया गया उसे ठेकेदार निराश हुए एवं बैठक को छोड़कर सचिवालय से वापस धरना स्थल एस डब्लू एस एम कार्यालय इंदर रोड पहुंचे। इसी क्रम में ठेकेदारों ने सभी परियोजनाओं के टेंडर बंद करने एवं पानी रोकने के बात कहीं।

इसी क्रम में सचिवालय से ठेकेदारों को एक संदेश आया कि आज शाम को प्रमुख सचिव आनंद बर्धन से एक बैठक करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!