सकलाना में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर
थत्यूड़/सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के कठुकीचैल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवास कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री पृथ्वी रावत, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष जय सिंह अजवाण, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता रावत और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवीर नकोटी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक में जिला महामंत्री पृथ्वी रावत ने कार्यकर्ताओं से प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ तक पहुंचने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने की अपील की।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष प्रधान वीरपाल कठैत, महामंत्री ओमप्रकाश पंवार, ओंकार नकोटी, सुमन गुसाईं, राजेंद्र राणा, भरत पंवार, दर्शन पंवार, राजेंद्र नेगी, अनिल हटवाल, रोहित मतेद्र, वीरेंद्र पंवार और प्रकाश पंवार समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


