​पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने किया धनारी क्षेत्र का भ्रमण, ग्रामीणों से संवाद कर मांगलिक कार्यक्रमों में हुए शामिल 

​पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने किया धनारी क्षेत्र का भ्रमण, ग्रामीणों से संवाद कर मांगलिक कार्यक्रमों में हुए शामिल 

 

उत्तरकाशी- ​पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आज धनारी क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में पहुँचकर स्थानीय ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने कई परिवारों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में शिरकत कर नवदंपतियों व परिजनों को शुभकामनाएँ दीं।

​क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि धनारी क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सदैव अमूल्य धरोहर रहा है। यहाँ के लोगों ने हर परिस्थिति में जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ उनका साथ दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। जनता के साथ यह आत्मीय रिश्ता उनके लिए सदैव सर्वोपरि रहा है।

 

​अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि धनारी क्षेत्र हमेशा से उनके विकास की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने से लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना जैसे शिक्षा और आधारभूत ढाँचे से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। उनका सदैव यही प्रयास रहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य धरातल पर साकार हों।
​भ्रमण के अंत में उन्होंने मिले स्नेह, सम्मान और भव्य स्वागत के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जनता का यही अटूट विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

 

​इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, वरिष्ठ नेता दिनेश चौहान, प्यार चंद कुमाईं, ग्राम प्रधान अनिल राणा, ललित भट्ट सहित भारी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!