लोक गायक सुंदर प्रेमी को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान 2025

लोक गायक सुंदर प्रेमी को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान 2025

 

 

बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गायक सुंदर प्रेमी को उत्तराखंड लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए *उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान 2025* से सम्मानित किया गया है।

 

यह सम्मान *डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़* की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में *विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी* उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता *डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ के चीफ एडिटर अम्बेश पंत* ने की।

 

सुंदर प्रेमी अपनी लोक गायकी के लिए पूरे उत्तराखंड में जाने जाते हैं। उन्होंने छोड़े कफुवा, हारुल सहित कई पारंपरिक लोक गीतों को अपनी आवाज दी है, जो रवाईं घाटी सहित पूरे उत्तरकाशी की लोक संस्कृति की पहचान बन चुके हैं। उनकी गायकी में पहाड़ की माटी, संस्कृति और लोक जीवन की झलक साफ दिखाई देती है।

 

सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों, लोक कलाकारों और प्रशंसकों ने सुंदर प्रेमी को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी रवाईं घाटी और उत्तरकाशी की लोक संस्कृति का सम्मान है।

 

लोक गायक सुंदर प्रेमी ने सम्मान के लिए डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे आगे भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!