बाल दिवस पर सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में उल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
नैनबाग (शिवांश कुंवर): सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग में शनिवार को बाल दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए बाल दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके विचारों तथा बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्ष संजय तोमर,सुरेश रावत, मनोज नेगी,कैलाश रावत, महावीर चौहान,आयुष सेमवाल, आदि मौजूद रहे।


