उत्तराखंडउधम सिंह नगरधार्मिक

राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम के साथ वितरित किए पूजित अक्षत

राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम के साथ वितरित किए पूजित अक्षत

भव्य तरीके से अक्षतों के साथ घर-घर पहुचाए प्रभु राम के चित्र 

सितारगंज (अबरार अहमद)- राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम के साथ 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वार्ड पांच में स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में अधिक संख्या में महिलाएं पुरुष युवा एकत्र हुए। इसके बाद भगवान श्री राम की धुन पर नाचते गाते पूजित अक्षतों को घर-घर प्रभु राम के चित्र के साथ वितरित किए और प्रभु राम का निमंत्रण सभी को दिया। अक्षत वितरण के बाद सभी ने एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय जय श्री राम का उद्घोष हुआ।

 

इस अवसर पर निवर्तमान सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा हैं। इनके बिना भारत की कल्पना सम्भव नहीं है। राम भारत की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक अमूल्य धरोहर हैं। हम सबके आराध्य श्रीराम आगामी 22 जनवरी को अपने घर विराजने वाले हैं। हम सभी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें और अपने घरों में दीपावली की तरह दीये जलाए घरों को झालरो से सजाए। इस अवसर पर निवर्तमान सभासद रवि रस्तोगी, पंडित दिनेश भट्ट नानू, हरीशंकर यागिक, प्रिंस रस्तोगी, रमन चंद्रा, सरोज रस्तोगी, लक्ष्मी रस्तोगी, रजत रस्तोगी, लता भट्ट, शीतल चंद्रा, चंदू ठाकुर, मनोज टम्टा, रुचि, पूजा, चाहत, हरीश रस्तोगी, मीना जायसवाल आदि रामभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *