उत्तराखंडउधम सिंह नगर

पुलिस ने 31 कछुओं के साथ तस्कर दबोचा 

पुलिस ने 31 कछुओं के साथ तस्कर दबोचा 

सितारगंज (अबरार अहमद)- पुलिस ने 31 कछुओं के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। दबोचे गये अभियुक्त के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी उधम सिंह नगर ने जनपद में आपरेशन प्रहार/अवैध मादक द्रव्य /पदार्थ के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में चौकी शक्तिफार्म थाना सितारगंज पुलिस ने अभियुक्त राम मंडल निवासी शक्ति फार्म थाना सितारगंज को 31 नाजायज कछुओं साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर 09/50/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बरामदा माल- 31 कछुए अंतर्गत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (34.44 kg ) इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जगदीश चंद्र तिवारी चौकी प्रभारी शक्ति फार्म, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण, कांस्टेबल देवेंद्र कन्याल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *