नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में डीजीपी अभिनव कुमार ने किया पुलिस बैरकों का उद्घाटन
उत्तराखंड सदन में पुलिसकर्मियों की सुविधा हेतु नवीनीकृत बैरक बनाए गए हैं। बैरक में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं जिसमें पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद आराम कर पाएंगे। इन आधुनिक सुविधाजनक बैरक में ठहरने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी जिससे वे तनाव मुक्त रहेंगे। बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नवीनीकृत बैरक में कुल 4 कक्ष बनाए गए हैं।
उद्घाटन के दौरान उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिसकर्मियों को भविष्य में हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तराखंड सदन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


