थाना प्रभारी रविन्द्र शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ कार्यक्रम का मकसद लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। जिससे अधिक से अधिक मतदान हो सके। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक रविन्द्र शाह ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई, जिससे लोग जागरूक हो सकें। बिना प्रलोभन के करें मताधिकार का प्रयोग उन्होंने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता दिवस शपथ कार्यक्रम में थाने संबंधित पुलिस चौकी के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलियर में थाना प्रभारी रविन्द्र शाह ने चौकी प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलियर में थाना प्रभारी रविन्द्र शाह ने चौकी प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
पिरान कलियर (श्रवण गिरी)- 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलियर थाना परिसर में थाना प्रभारी रविन्द्र शाह थाने में पुलिस कर्मचारियों और सभी चौकियों के चौकी प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


