पुलवामा आतंकी हमले की पांचवीं बरसी- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
देहरादून- पुलवामा आतंकी हमले की पांचवीं बरसी पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आतंकी हमले में शहीदों को नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई और एयर स्ट्राइक के जरिये पाकिस्तान के अंदर घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को को नष्ट कर जवानों का बदला सूद समेत वापस लिया था। उन्होंने कहा बालाकोट हवाई हमले में भारत द्वारा दर्शायी गई जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद शत्रु ऐसा दुस्साहस करने से पहले सौ बार सोचेगा। उन्होंने कहा किसी भी शहीद को हम वापस नहीं ला सकते लेकिन, उनकी वीरता का बखान करना हर देशवासी का कर्तव्य है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, कर्नल बी.एस रावत, पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान, पूर्व सैनिक एम.एल भट्ट, पूर्व सैनिक सुधीर शाही सहित कई लोग उपस्थित रहे।


