मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज
मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज
आपसी भाईचारे अमन चैन की करी दुआएं
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- शहर की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में इबादत के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को शहर की मुख्य जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, रमपुरा आदि मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान मुल्क की तरक्की के साथ ही आपसी भाईचारे और अमन चैन की दुआएं की गई।
