उत्तराखंडहरिद्वार

धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला गांव में धूमधाम से मनाया गया महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव  

धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला गांव में धूमधाम से मनाया गया महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव  
 
धनौरी (श्रवण गिरी)-  धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला गाँव में महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव  धूमधाम से मनाया गया, जिसमें ज्वालापुर विधानसभा के कोंग्रेश  विधायक ई रवि बहादुर ।  ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।समारोह की अध्यक्षता कश्यप एकताक्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा ने की। उन्होंने बताया कि महापुरुष और ऋषि मुनि किसी एक जाति के नहीं होते हैं। हर समाज के लोग उनकी पूजा करते हैं। ऋषि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कश्यप ऋषि ब्रह्मा के मानस पुत्र मरीचि के पुत्र व ब्रह्मा के अवतार थे। इनको सप्त ऋषियों में प्रमुख माना जाता है। दक्ष प्रजापति की 13 कन्याएं इनकी पत्नी थी। जिनसे सृष्टि का निर्माण हुआ। कश्यप विकास समिति संगठन के अध्यक्ष सोनु कश्यप  ने बताया कि  इस संघठन का उद्देश्य अपने महापुरुषों का सम्मान करना और बेसहारा परिवारों की सहायता करना है जिसमे  समाज के सभी व्यक्तियों ने बढ़चढ़ कर अपनी भाग्यता निभाई है और समाज के लोगो का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर सैनी महापंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी, तेलीवाला गाँव की अंबेडकर सदस्यों की टीम, रविदास समिति के सदस्यों की टीम  समाज सेवी मीरालम, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *