चारधाम यात्रा को लेकर सीओ बड़कोट ने व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
चारधाम यात्रा को लेकर सीओ बड़कोट ने व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सीओ उत्तरकाशी के नेतृत्व में गंगोत्री धाम पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं के व्यवस्थित और सुलभ दर्शन के लिए कार्ययोजना
पुरोला- चारधाम यात्रा-2026 के सरल और सुगम संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा ने व्यापार मंडल बड़कोट व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग लेकर सुचारू यातायात व यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में वार्तालाप किया। कस्बा बड़कोट में मुख्य सड़क मार्ग के दोनो तरफ स्थानीय गाड़ियां काफी संख्या में खड़ी रहती हैं यात्रा के दौरान जाम से निजात पाने के लिए स्थानीय वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल बड़कोट गांव पार्किंग में खड़ी की जायेगी। यात्रा काल में श्रद्धालुओं के वाहन होटल पार्किंग तथा निर्धारित स्थानो पर ही खड़ी की जायेगी। नौगांव एवं बड़कोट बाजार मे बड़े/भारी वाहनों का दिन के समय प्रतिबंध किया गया है। सभी होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील दशा मे रखने के साथ होटल, रेस्टोरेंट आदि पर ठहरने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों का रिकॉर्ड, आई0डी0 या कोई पहचान पत्र सुरक्षित रखने की हिदायत तथा होटल, रेस्टोरेंट पर रुकने वाले विदेशी नागरिकों जानकारी स्थानीय पुलिस एवं अभिसूचना विभाग को अनिवार्य रुप से देने के साथ फॉर्म-सी अनिवार्य रुप से भरवाने हेतु बताया गया। संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया। सभी होटल, रेसटोरेंट एवं ढाबा पर रेट लिस्ट समुचित स्थान पर आवश्यक रुप से चस्पा करने हेतु बताया गया। टैक्सियों व टी0जी0एम0ओ0 की बसों को रोटेशन वार रोड पर (उचित स्थान) खड़ी करने तथा जिन वाहनो का नम्बर रोटेशन मे न हो को पार्किंग मे खड़ी करने के साथ नशे की हालत, ओवर स्पीड तथा ओवर लोडिग में वाहन को संचालित न करने की हिदायत दी गयी।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा बैरिकेटिंग लगाकर श्री गंगोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की व्यवस्थित तथा सुलभ दर्शन करवाने हेतु पुलिस की कार्ययोजना बनायी गयी वाहनों की पार्किग हेतु निर्धारित पार्किग स्थलों पर बैरियर अधिष्ठापित कर सुदृढ़ पार्किंग, यातायात व भीड प्रबंधन का प्लान तैयार किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप सिंह तोमर, प्रभारी चौकी गंगोत्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे।
